फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वाले राइसमिलर्स पर एफआईआर के निर्देश

Tue, 06 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने पूरनपुर में एसडीएम द्वारा छापा मार कर राइस मिल पर पकड़ी गई अनियमितता के मामले में एफआईआर के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जिला व शाहजहांपुर की और राइस मिलों पर भी इस तरह की चेकिंग कराई जाएगी। राज्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत और शाहजहांपुर में कुछ राइसमिलर्स के अवैध रूप से धान खरीद की शिकायत बड़े पैमाने पर उन्हें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को इस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राइस मिलर्स अवैध रूप से खरीदे गए धान को सरकारी धान खरीद में दिखाने के लिए भी साठगांठ में लगे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इसकी जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से जल्द छापा मार कार्रवाई की जाएगी। वह स्वयं भी छापा मार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरनपुर में एसडीएम द्वारा छापेमारी में एक राइस मिल पर पकड़ी गई अनियमितता के मामले में डीएम व एसडीएम से प्रभावी कार्रवाई करते हुए एफआईआर के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें