दियोरिया
कोतवाली पुलिस ने छह मार्च को गांव अंडाह में हुए दोहरे हत्याकांड के फरार
चल रहे पांचवें नामजद आरोपी गांव अंडाह निवासी केशव कुमार को बुधवार को
गिरफ्तार कर लिया। केशव कानपुर विश्वविद्यालय का विद्यार्थी है।
छह
मार्च को गांव अंडाह निवासी वेदप्रकाश को नुकीले हथियार से तथा कल्लू को
गोली मार कर कुछ लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस में दर्ज कराई गई
रिपोर्ट में गांव के ही केदार, अरविंद, मुनेंद्रपाल, केशव, राहुल और रजनीश
को नामजद किया गया था। पुलिस केदार, अरविंद, मुनेंद्रपाल ओैर रजनीश को
पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के
पांचवे नामजद आरोपी गांव अंडाह निवासी केशव कुमार को भी बुधवार को गिरफ्तार
कर लिया। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि केशव कुमार का चालान भी कर दिया
गया है। कोतवाल ने यह भी बताया कि फरार चल रहे एक मात्र नामजद हत्यारोपी
राहुल को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केशव ने पुलिस को बताया कि वह
कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध झनकार सिंह महाविद्यालय कानपुर का बीएससी
द्वितीय वर्ष का छात्र है।