फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगे पंद्रह हजार, बेटे को बनाया बंधक 

Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो बिलसंडा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पिता ने रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप, दी तहरीर 
एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने अपने ही रिश्तेदार को ठग लिया। उससे पंद्रह हजार रूपये की रकम ऐंठ ली गई और बेटे को बंधक बना लिया। दो महीने बाद पिता ने बमुश्किल बंधक पुत्र को छुड़ाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र बनबारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा हाइस्कूल पास है। पिछले दिनों एक  रिश्तेदार ने बेटे की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी बिजनौर जिले में नजीमाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में लगवाने की बात कही। आरोपियों ने बतौर सिक्योरिटी 25 हजार की रुपये देने को कहा। फरवरी माह में पंद्रह हजार रुपये दे दिए गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी नौकरी दिलाने की बात कहकर बेटे को अपने साथ बिजनौर ले गए, जहां उसको बंधक बनाया। आरोप है कि युवक से गैर-कानूनी काम कराने की कोशिश की गई। एक दिन मौका पाकर बंधक युवक ने पिता को फोन पर आपबीती सुनाई। जिस पर पिता ने बिजनौर पहुंचकर बेटे को छुड़ाया। ऐसा करने की वजह पूछने पर आरोपियों ने पीड़ित पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पिता ने  गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसओ जितेन्द्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों से संपर्क कर सच का पता लगाया जा रहा है, दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें