फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर पिता ने डांटा तो छात्र ने लगाई फांसी 

Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
फेल होने पर पिता की डांट डपट से आहत होकर बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात भर गायब रहने के बाद गांव के बाहर अपने खेत पर यूकेलिपटिस के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अमरिया क्षेत्र के ग्राम देवरनिया निवासी जमुना प्रसाद खेती करते है। उनका बेटा श्रीराम (18) एक निजी कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। चार दिन पहले उसका रिजल्ट आया। जिसमें वह फेल हो गया। इसको लेकर वह काफी परेशान रहने लगा। परिवारीजनों से भी फेल होने की बात छिपा ली। बृहस्पतिवार देर शाम पिता जमुना प्रसाद ने बेटे श्रीराम से उसका रिजल्ट दिखाने को कहा। पहले तो छात्र टालमटोल करता रहा, इसके बाद उसने पिता को रिजल्ट दिखाया। जिसके बाद फेल होने का पता लगने पर पिता ने उसकी फटकार लगा दी। इससे आहत होकर छात्र घर से निकल गया। रात भर परिवारीजन उसके वापस आने की राह देखते रहे, लेकिन न आने पर चिंतित हो गए। आसपास के इलाके में तलाश की गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर अपने ही खेत में यूकेलिपटिस के पेड़ पर दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद शव को नीचे उतारकर परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। इसमें परिवार वालों ने फेल होने के बाद डांट डपट को लेकर आत्महत्या करने की बात कही। जवान बेटे क ी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां हरप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके एक छोटी बहन ममता और छोटा भाई सोनू है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें