फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 28 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने आधार कार्ड जमा न करने के कारण खाता बंद होने का झांसा देकर एक किसान से उसके एटीएम की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद किसान के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। किसान को रुपये निकलने की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। पीड़ित की तहरीर देने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर एक अंजान युवक ने खुद को बैंक अफसर मोहित कुमार बताया। फोन करने वाले जालसाज ने आधार कार्ड बैंक में जमा न करने पर खाता बंद होने का बहाना किया। उसने अपनी बातों में फंसाकर किसान के बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। उसने आधार कार्ड का नंबर भी पूछ लिया। कुछ देर बाद पीड़ित किसान के खाते से पांच बार में 49,989 रुपये निकाल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता लगा। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें