फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देरशाम को उसका शव खेत पर पड़ा पाया गया। मृतक के कान से खून निकलना पाया गया है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कस्बा निवासी 36 वर्षीय जयेंद्र सिंह यादव मंगलवार को किसी समय खेत पर गया था। देरशाम तक वापस न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर रात को वह खेत में अचेतावस्था में पाया गया। घर वाले उसे लेकर पीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कान से खून बहता पाया गया है। इससे उसकी सिर में चोट लगने अथवा ब्रेजहेम्रेज से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक के भाई सर्वेश यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जयेंद्र के पास मात्र ढाई बीघा जमीन थी। इस पर खेती करने के साथ ही वह मैजिक अथवा अन्य प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी और तीन बेटियों क्रमश: निधि (16), शिवानी (14) और नैना (12) का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें