फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में झूठे निकले हत्या के प्रयास के आरोप

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट से हटाई हत्या के प्रयास की धारा
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी करने और पुलिस से शिकायत को जाते समय उसके भाई को जान से मारने का प्रयास कर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर कसने के मामले में पुलिस ने जांच में झूठा पाया। पुलिस ने जांच में किशोरी के भाई द्वारा विवाद को लेकर स्वयं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला पाया। रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट में जान से मारने के प्रयास की धारा हटा दी। जबकि बलात्कार के आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के एक गांव में 12 जनवरी की रात को हुई थी। गांव निवासी एक युवक ने किशोरी के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया था। शोर-शराबा पर आरोपी भाग गया। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि बलात्कार की घटना होना पाई गई थी। जिसपर आरोपी को जेल भेजा गया है। किशोरी के भाई के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने के प्रयास का आरोप जांच में झूठा निकला है। उन्होंने बताया कि किशोरी के भाई के कलह को लेकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास पाया गया। इस पर दर्ज रिपोर्ट में जान से मारने के प्रयास की धारा को हटा दिया गया है। मुख्य आरोपी के अलावा अन्य नामजद आरोपी भी पुलिस जांच में निर्दोष निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें