फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दी दबिश, आरोपी ने छत से लगाई छलांग

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

 मारपीट के एक मामले की जांच के लिए पुलिस के दबिश देते ही आरोपी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद को फंसता देख भाग निकले। घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने मोहल्ले के एक युवक पर आए दिन पुलिस लाकर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी शाहिद मियां ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही तीन युवकों पर रिचार्ज के रुपये मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर की जांच करने के लिए दो सिपाही मोहल्ले के ही सादिक (35) पुत्र इमाम बख्श के मकान में पहुंचे। शिकायतकर्ता भी पुलिस के साथ था। पुलिस ने दबिश दी थी कि मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद सादिक ने छलांग लगा दी और पहली मंजिल पर आकर गिर गया। इसमें उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई। आरोपी के छत से छलांग लगाते ही पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए और वह भाग गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घायल सादिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में मौजूद परिवारीजनों का कहना था कि शिकायतकर्ता शाहिद से उनका कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। उसका निपटारा भी हो चुका है। इसके बाद भी वह आए दिन पुलिस को लाकर परेशान करता रहता है। शहर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मारपीट की एक सूचना पर यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर गई थी। पुलिस को देख आरोपी पक्ष ने छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें