फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के मासूम से किशोर ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 09:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल के मासूम को केला खिलाने के बहाने ले जाकर गांव के ही एक किशोर ने उसके साथ कुकर्म किया। बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल और आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोर फलों का ठेला लगाता है। मंगलवार शाम वह गांव के ही कक्षा चार में पढ़ने वाले अपनी ही जाति के आठ वर्षीय बालक को केला देने का लालच देकर अपने साथ गांव के बाहर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे ने घर आकर इसकी जानकारी घरवालों को दी। घटना की जानकारी होने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। बाद में कुछ लोगों ने मध्यस्था कर समझौते का प्रयास भी किया। देर रात तक समझौता न होने पर बुधवार सुबह बालक के पिता ने न्यूरिया थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे किशोर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें