फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बदमाशों ने ई रिक्शा लूटा

Sat, 26 Aug 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
victim
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक मोहल्ला गनेशगंज निवासी शिवा को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा लूट लिया। बदमाश शिवा को गांव पिपरिया दुलई के समीप सड़क किनारे फेंक गए। घटना की सूचना पुलिस को देकर शिवा को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है। मोहल्ला निवासी विमल का ई-रिक्शा शिवा ने किराए पर ले रखा था। शिवा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बंडा रोड पर बंडा बस स्टैंड के समीप मिले तीन युवकों ने सिरसा जाने को उसे बुक किया। उक्त सवारियों ने अपने को हरियाणा से मजदूरी कर लौटने की जानकारी दी। शिवा ने बताया कि रास्ते में तीनों बदमाशों ने शराब पी और उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कुछ देर बाद उसे होश ही नहीं रहा। शिवा के पिता राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार देरशाम तक शिवा के घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। पूरनपुर सिरसा रोड पर गांव पिपरिया दुलई के समीप सड़क किनारे शिवा बेहोश मिला। बदमाश उसका रिक्शा और मजदूरी के आठ, नौ सौ रुपये लूट ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। शिवा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें