फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पीड़ित को धमकाकर दो हजार रुपये वसूले

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरखेड़ा थाने के एक दरोगा ने पीड़ित को धमकाकर दो हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित पक्ष ने इसकी एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया निवासी हरवंश गिरि पुत्र नत्थू गिरि ने बताया कि गांव के एक नशेड़ी ने दो जून की रात आठ बजे उसे पड़ोस के रहने वाले ओमी गिरि के मकान में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर बीच बचाव कराने पहुंचे। इस पर गुस्साए आरोपी ने पीड़ित के घर आकर महिलाओं से गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर पीड़ित के बेटे अंकित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी व अंकित दोनों को पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि एक दरोगा ने बेटे को ही आरोपी बनाना शुरू कर दिया। कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर दो हजार रुपये वसूले और जबरन फैसलानामा लिखवाकर छोड़ दिया। खास बात यह रही कि आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। दरोगा की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें