फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.60 लाख रुपये की ठगी

Sun, 25 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कार खरीदवाने के नाम पर नौगवां पकड़िया के एक युवक से 2.60 लाख रुपये ठग लिए गए। इतना ही नहीं पीड़ित को एससीएसटी एक्ट में फंसाने की भी धमकी दी गई। तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी असलम पुत्र अब्दुल करीम ने तहरीर में बताया कि फरवरी में उसके एक संबंधी ने स्कार्पियो खरीदी थी। इसके बाद असलम ने भी कार खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर उसके संबंधी ने दो एजेंट वीरेंद्र व रफीक का नंबर दे दिया। वह उनके संपर्क में आ गया। मार्च में दोनों से मुलाकात हुई। इसके बाद एक जायलो कार 2.60 लाख और दूसरी स्कार्पियो का चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ। दोनों गाड़ियों के फोटो भी आरोपी ने दिखाए। 16 अप्रैल 2016 को हापुड़ में लवकुश उर्फ लोकेश नामक व्यक्ति के प्लांट पर उन्हें ले जाया गया। जहां दोनों गाड़ियों को दिखाकर जल्द डिलेवरी की बात कही। कई किश्तों में आरोपियों ने 2.60 लाख रुपये भी ले लिए और कुछ दिन बाद गाड़ी का बकाया लेनदेन निपटाकर सुपुर्दगी की बात कही। इसके बाद दोनों गाड़ी देने में टालमटोल करने लगे। नवंबर में आरोपियों ने दी गई रकम वापस करने और गाड़ियों की डिलेवरी से भी इंकार कर दिया। तगादा करने पर एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेजवाने की भी धमकी दे डाली। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी लवकुश उर्फ लोकेश निवासी हापुड़, वीरेंद्र व रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें