फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त युवकों ने सिपाहियों को पीटा

Mon, 26 Jun 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नशे में धुत्त युवकों ने सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
नशे में धुत कार सवार तीन दबंगों ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवकों के विरोध करने पर उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर खटीमा की ओर भाग निकले। युवकों की सूचना पर पुलिस ने दबंगों को पकड़ने के लिए बैरियर लगा दिया। दबंगों ने कार की टक्कर मारकर पुलिस बैरियर तोड़ने की कोशिश की। वहां मौजूद सिपाही ने विरोध किया तो दबंगों ने पिटाई कर दी। एक आरोपी ने सिपाही की अंगुली चबाकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार सवार तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। माधोटांडा कस्बा निवासी शहवाल खां रविवार रात नौ बजे अपने साथी कामरान के संग खेत से काम निपटाकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बिजली घर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उनके विरोध करने पर कार सवार तीनों युवकों ने पिटाई कर दी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा होने लगे, जिससे आरोपी कार लेकर खटीमा की ओर भागे। इसकी सूचना मिलने पर माधोटांडा थाने की मैनाकोट चौकी पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए सड़क पर बैरियर लगा दिया। चौकी पर तैनात सिपाही गोपाल और श्याम सिंह ने रुकने का इशारा किया तो दबंगों ने स्पीड और तेज कर पुलिस बैरियर में टक्कर मार दी। बैरियर से टकराने पर कार का शीशा टूट गया और वहीं कुछ दूरी पर रुक गई। सिपाहियों ने दौड़कर कार तीनों युवकों दबोच लिया। पकड़ने जाने पर युवक अपनी गलती मानने के बजाय पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी हरप्रीत सिंह ने हाथापाई के दौरान दांतों से सिपाही गोपाल की अंगुली चबाकर घायल कर दी। सिपाहियों की सूचना पर कुछ ही देर में थाने से पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद युवकों को काबू किया जा सका। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम शाहगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह, नदहा निवास रंजीत सिंह और कटपुरा निवासी अमरदीप सिंह बताया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने शराब की एक बोतल, नमकीन, सोडा आदि बरामद किया। आरोपियों को छुड़ाने के लिए सफेदपोश पुलिस पर दबाव बनाते रहे। हालांकि उनकी एक नहीं चली। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें