फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति को आजीवन कारावास

Fri, 11 Sep 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
त्वरित न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश योगेश चंद्र त्रिपाठी ने दहेज हत्या के आरोपी पति को दोषी पाकर आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना सुनाया है।
विज्ञापन

गांव भवानीगंज निवासी अर्जुन सिंह 29 सितंबर 2013 को थाना माधोटांडा पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसकी पुत्री नीलम उर्फ रामादेवी का विवाह साढ़े चार पहले गांव रूदपुर निवासी किशन सिंह के पुत्र सरनाम सिंह के हुआ था। विवाह के बाद दहेज में पति, जेठ सूरज सिंह, देवर सतेंद्र सिंह और जेठानी कुसमा बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते थे। विवाहिता को परेशान करते थे। पति व ससुराल वालों ने 29 सितंबर 13 को रात करीब दस बजे दहेज की मांग को लेकर गला दबा विवाहिता को जान से मार दिया। पुलिस ने शव का अंतिम परीक्षण कराया। विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हुआ। जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) अभय कुमार सक्सेना ने गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश योगेश चंद्र त्रिपाठी ने सतेंद्र, सूरज सिंह व कुसमा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। विवाहिता के पति सरनाम सिंह को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें