जंगल से भटककर गंाव पहुंचे चीतल को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। उसकी इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हुलास में बुधवार को एक चीतल आ गया। इसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। कुत्तों के हमले से चीतल बुरी तरह घायल होकर झाड़ियों में गिर गया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों से उसे बचाकर वनविभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रमाकान्त सक्सेना उसे झाड़ियों से उठाकर पशु चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली आईवीआरआई रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई।