फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी देने से मना करने पर चाकू से हमला, रिपोर्ट

Sun, 01 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी देने से इंकार करने पर दो युवकों ने व्यापारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी सूरज ने बताया कि मोहल्ले में उनकी फोटोस्टेट की दुकान है। रविवार को मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रजा और मुर्तजा उनकी दुकान पर आए और रंगदारी मांगने लगे। रुपये देने से इंकार करने पर दोनों ने अपशब्द कहा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें