फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की संदिग्ध हालात में मौत 

Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मजदूर के सोलह वर्षीय पुत्र विजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अमरिया थाना क्षेत्र के डिंगारा हैदराबाद गांव के रहने वाले ईश्वरी प्रसाद सितारगंज (उत्तराखंड) के सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उनका सोलह वर्षीय बेटा विजय कुमार भी उसी फैक्ट्री में काम करता था। प्रतिदिन फैक्ट्री की कार से गांव के अन्य मजदूरों के साथ पिता-पुत्र फैक्ट्री आते-जाते हैं। सोमवार दोपहर विजय की अचानक तबियत बिगड़ गई। उल्टी आने पर उसे परिवार वाले अमरिया सीएचसी ले गए। देर शाम वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ अमरिया चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि किसी तरह का कोई आरोप परिवार नहीं लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असलियत सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें