बारह पत्थर मंदिर के पास स्थित शंकर सरोवर में रोजाना लोग दिन भर तैरते हैं। इसी क्रम में बुधवार को अपराह्न लगभग चार बजे भी कई लोग तैर रहे थे। तैरते समय एक युवक पानी में डूब गया। सरोवर में तैर रहे अन्य लोगों ने मंदिर के पुजारी राजू गिरि को मामले की जानकारी दी। पुजारी ने तत्काल सरोवर में घुसकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के कपड़े और चप्पलें सरोवर के तट पर रखे हुए थे।
यह सूचना पूरे नगर में जरा देर में आग की तहर फैल गई और मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव, उसके कपड़े और चप्पलें कब्जे में ले ली हैं। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।