फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने सब्जी व्यापारी को पीटा, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब्जी खरीदने के दौरान एक दिन पहले हुई थी कहासुनी 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रंपुरिया निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी चंदोई गांव में सब्जी की दुकान है। शुक्रवार देर शाम मोहल्ला खकरा के कुछ युवक सब्जी खरीदने आए थे। उनसे कहासुनी हो गई थी। इस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शनिवार सुबह पीड़ित दुकान पर बैठा था। इसी बीच दर्जन भर लोग आ धमके और कहा सुनी करने लगे। इसके बाद पीड़ित से मारपीट की गई। दूसरे पक्ष की ओर से भी दो युवकों को चोट लगी है। हंगामा की सूचना मिलने पर खकरा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने खकरा निवासी विवेक, मोहित और सोनू को पकड़ लिया। हालांकि अन्य लोग भाग निकले। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि सब्जी खरीदने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट करने वाले तीन युवक मौके से गिरफ्तार किए गए है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें