फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से  रेप की कोशिश

Tue, 21 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर अकेली दलित किशोरी से एक युवक ने दुराचार करने की कोशिश की। देर रात आरोपी मौका पाकर घर में घुस आया। इसके बाद उसको पकड़कर अश£ील हरकतें करना शुरू कर दीं। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को वह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर पर चौदह वर्षीय पुत्री अकेली थी। देर रात बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करनाबोझी का रहने वाला बाबूराम मौका पाकर घर में घुस आया। किशोरी घर पर सो रही थी। उसके कमरे में जाकर आरोपी ने उसको दबोच लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद आरोप है कि युवक ने किशोरी से दुराचार करने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के चीख पुकार करने पर आसपास के लोग जमा होने लगे। जिस पर आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में आरोपी को तलाश किया गया, लेकिन नहीं मिल सका। दूसरे दिन आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुराचार प्रयास, एसटीएसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पता लगा है कि आरोपी युवक भी पीड़िता के मकान के पास ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें