फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर चोरी कर भाग रहे नौकर को पकड़कर धुना, पुलिस को सौंपा

Tue, 19 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने अपनी भाभी के घर से दिन-दहाड़े रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे नौकर को दौड़ाकर पकड़ लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। व्यापारी नेता की भाभी सुदेश कुमारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। मोहल्ला चौक में व्यापारी नेता हंसराज के घर में ग्राउंड फ्लोर पर उनकी भाभी सुदेश कुमारी रहती हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नरेश वर्मा उनके भाई के होटल पर नौकरी करता था। नरेश कई दिनों से घर में चोरी की योजना बना रहा था। मंगलवार को सुदेश कुमारी ने नरेश को घर आने से मना किया और अपने काम में लग र्गइं। इसी दौरान नरेश ने रसोई घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सुदेश कुमारी को जब सिलेंडर चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने मोबाइल से हंसराज गुलाटी कोे खबर दी। इस पर गुलाटी ने अनीस अहमद आदि के सहयोग से सिलेंडर रिक्शा पर लादकर ले जा रहे नरेश को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर पर नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। नरेश इससे पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें