फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी पकड़ी, दो निलंबित

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
 ब्यूरो /जोगराजपुर।
विज्ञापन
जंगल में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के जंगल से अवैध कटान पर खुटार रेंज की पिपरा मुजप्ता वन चौकी पर तैनात वन रक्षक नवीन सिंह सहित दो को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र जिला पीलीभीत में होने के बाद वन क्षेत्र शाहजहांपुर में लगता है। शाहजहांपुुर के गांव महुआ मनु के समीप वन विभाग के कर्मचारियों ने एक दिन पहले लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा था। ट्राली में कुछ साल के बोटे भी पाए गए थे। मौके से ट्रैक्टर-ट्राली मालिक भाग निकला। वनकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसडीओ शाहजहांपुर मोहम्मद उमर खां ने बताया कि जांच में ट्राली में मिले साल के बोटे पिपरा मुजप्ता वन चौकी क्षेत्र की बीट नंबर दो से पेड़ काटकर लाया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर लापरवाही आदि के आरोप पर वन रक्षक नवीन सिंह और एक वाचर को निलंबित कर दिया गया। उधर, गिरफ्तार किए गए ट्रैक्टर चालक को मुचलके पर छोड़ना वन कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें