फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई के गर्दन में सूजा भोंका, घायल

Fri, 19 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरियाभजा निवासी हरवंश सिंह उर्फ बिल्ला ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह घर पर झाड़ू लगा रहा था। इसी बीच उसकी बड़े भाई गुरदास सिंह उर्फ टीटू से मामूली बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच भाभी अमर जीत सिंह कौर भी आ गईं। आरोप है कि भाई ने भाभी के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी और गर्दन में नुकीला सूजा भोंक दिया। एसओ ताहिर हुसैन ने बताया कि घायल की ओर से आरोपी गुरदास सिंह व उसकी पत्नी अमरजीत कौर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें