वकीलों ने बताया कि माह मई 2014 में तमिलनाडु के कुछ जालसाज नगर के स्टेशन रोड पर इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामानों की बिक्री के लिए नेशनल ट्रेडर्स के नाम से दुकान खोली थी। बुकिंग करने के 12 दिन बाद सामान देने का ग्राहकों से वादा किया था। तमाम लोगों ने सामानों की बुकिंग कराई और पैसा जमा किया। 17 मई को जालसाज ग्राहकों का करीब एक करोड़ रुपया लेकर रातोंरात फरार हो गए। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी वकील राजेंद्र कुमार सक्सेना ने कोतवाली में जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वकीलों ने एसपी से जालसाजों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। पत्र पर अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र मोहन सक्सेना, राजेंद्र कुमार, सूर्यप्रकाश कटिहा, हेमंत मिश्रा, सर्वेश कुमार, राजकुमार और ऋषिराज सिंह समेत तमाम वकीलों के हस्ताक्षर हैं।