फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से ट्रांसफर करा लिए पांच लाख रुपये

Thu, 08 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रक्षपाल ने बताया कि हरुनगला निवासी सेवानिवृत्त गजेंद्र सिंह बरसिया शाखा में शाखा प्रबंधक रह चुके हैं। बुधवार को बरेली के हरुनगला स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मेघनाथ राठौर ने धोखाधड़ी कर खाता धारक सुनीता देवी के खाते से पांच लाख रुपये गजेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफ र करा लिए। खाता धारक सुनीता को पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। इस पर उन्होंने आकर बैंक से शिकायत की। शिकायत पर बरसिया के शाखा प्रबंधक रक्षपाल ने प्रारंभिक जांच की तो मामला सही पाया। इस पर उन्होंने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से हरुनगला शाखा प्रबंधक मेघनाथ राठौर व गजेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें