थाना हजारा से वारयलेस सेट गायब होने के मामले में सिपाही की लापरवाही सामने आई है। जांच पूरी होने के बाद विभाग ने सिपाही पारस यादव पर वायरलेस सेट की कीमत 36,110 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि अब आरोपी सिपाही से वसूली जाएगी।
बता दें कि आठ माह पहले थाना हजारा का वायरलेस सेट चोरी हो गया था। इससे विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी रेडियो को सौंपी थी। एएसपी ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि सिपाही पारस यादव वायरलेस सेट थाने से लेकर भौतिक सत्यापन के लिए जिला मुख्यालय आ रहा था। रास्ते में बस से उतरते समय उसका थैला बस में छूट गया। बस से वारयलेस सेट समेत उसका थैला कोई लेकर चला गया। इस मामले की जांच एएसपी रेडियो को सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि एएसपी रेडियो की जांच में सिपाही की लापरवाही उजागर हुई है। विभाग ने सिपाही पारस यादव पर वायरलेस सेट की कीमत 31 हजार 110 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि सिपाही के वेतन से वसूल की जाएगी।