फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु की सीएचसी में मौत पर हंगामा

Sat, 20 May 2017 10:56 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रसव के बाद सीएचसी में नवजात शिशु की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रसूता और उसके परिवार वालों ने गलत टीका लगाने से शिशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा किया। तहरीर पर पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

मोहल्ला कायस्थान निवासी संजीव पांडेय की पत्नी प्रीती पांडेय को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार की शाम को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रीती ने पुत्र को जन्म दिया। कीछ देर बाद शिशु की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। शिशु की मौत पर प्रीती और उसकी मां बीसलपुर के गांव अखौला निवासी सावित्री देवी ने गलत इंजेक्शन लगाने और इससे शिशु की मौत का आरोप लगाया। प्रसूता और उसके परिवार के लोगों ने शिशु की मौत पर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि शिशु जन्म के बाद ठीक था। उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। सावित्री ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
00000
नार्मल डिलीवरी से शिशु ने जन्म लिया था। बच्चे की हालत भी नार्मल थी। जन्म के बाद लगने वाला टीका बच्चे को लगवाया गया था। टीका से नहीं बच्चे को ठीक से गोद न लेने जिससे उसकी दम घुटने से मौत होने की आशंका लग रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीजा जे प्रसाद, सीएचसी पूरनपुर 
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें