फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सूचना देने आए ट्रक चालक को भगाया

Fri, 03 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 असम हाइवे पर एक ढाबे के पास खड़े ट्रक से 11 हजार की नकदी और मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसकी सूचना देने गए ट्रक चालक को पुलिस ने धमका कर भगा दिया। 
विज्ञापन

बरेली के कस्बा रिछा निवासी बबलू ट्रक चालक हैं। गुरुवार शाम वह ट्रक में लालकुआं से गिट्टी लादकर पलिया जाने के लिए निकले। पूरनपुर रोड पर एक ढाबे के बाहर ट्रक खड़ा कर बबलू केबिन में सो गए। इस बीच चोरों ने केबिन में घुसकर 11 हजार की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह चार बजे घटना का पता लगने पर बबलू रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उलटे उन्हें ही फटकार लगा दी और बिना जांच किए ही घटना को संदिग्ध करार दे दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तो दर्ज करना तो दूर जांच करने की भी जहमत नहीं उठाई। इस बाबत पूछने पर गजरौला एसओ विवेक त्रिवेदी ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें