शासन से प्रोन्नत किए गए पुलिसकर्मियों को आदेश मिलने के बाद प्रोन्नति दी गई। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसपी मुनिराज जी. ने एएसपी पद पर प्रोन्नत हुए सीओ पूरनपुर राजेश्वर सिंह की वर्दी पर स्टार हटाकर अशेाक स्तंभ लगाया गया। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद कुमार वर्मा को सीओ पद पर प्रोन्नति दी गई। उनकी वर्दी पर भी स्टार बदलकर सर्किल अफसर वाले लगाए गए। इसके अलावा माधोटांडा एसओ दुर्गेश मिश्रा और एसआई कृष्णपाल सिंह को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दी गई। जिले के कुल 88 सिपाहियों को भी तीन फीती लगाई गई। इस मौके पर एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, पीआरओ भुवनेश कुमार गौतम मौजूद रहे।