फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब, दरोगा मेरी हत्या करवा देगा!

Wed, 05 Apr 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में आसाम चौकी पर तैनात एक दरोगा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पीड़िता ने न्याय की गुहार की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवां गांव की रहने वाली शहाना बी पत्नी स्वर्गीय मुजीवुर्रहान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र मेें बताया कि उसके पति का आसाम चौराहा के पास भट्टा है। इसमें पति ने उसको रहने के लिए मकान बनवाकर दिया था। आरोप है कि पति की मौत के बाद पति के कुछ रिश्तेदार उसको वहां से हटाकर कब्जा करना चाहते हैं। जिनके खिलाफ पीड़िता की ओर से एक मुकदमा सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि आसाम चौकी पर तैनात एक दरोगा आरोपियों के साथ आकर पीड़िता को बेघर करने का दबाव बना रहा है। तीन अप्रैल को दरोगा के साथ आए दूसरे पक्ष के लोगों ने असलहों के बल पर पीड़िता को धमकाया। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने दरोगा से खुद की जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें