फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 और महिलाओं की चोटियां कटीं

Thu, 10 Aug 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
victim
विज्ञापन
चोटी काटे जाने की घटनाएं जिले में छठे दिन भी जारी रही। देहात क्षेत्रों से 20 और चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। जिसको लेकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं में इसको लेकर दहशत बढ़ती जा रही है।  बरखेड़ा के पुन्नापुर गांव निवासी सेवाराम की पत्नी गीता देवी (45) बुधवार रात आंगन में सो रही थी। पास में ही परिवार के अन्य लोग भी सो रहे थे। रात दस बजे अचानक गीता देवी की चोटी कट गई। जगीपुर गांव में हरपाल की पत्नी सुमन (40) बृहस्पतिवार सुबह कपड़े रख रही थी। इस बीच उनको बाल खिंचने का अहसास हुआ। चिल्लाने के बाद वह बेहोश होकर गिर गई। परिवार वालों ने आकर देखा तो उनकी चोटी कटी मिली। इसी गांव की नन्हेलाल की पत्नी सरस्वती देवी (30) की आंगन में सोते वक्त चोटी कट गई। नंदलाल की पत्नी कृतिका देवी (40) छत से काम निपटाकर नीचे आकर आंगन में चारपाई पर बैठ गई। इस बीच उनकी चोटी कट गई। न्यूरिया गिधौर गांव निवासी भजनलाल की पुत्री ज्योति (13) बृहस्पतिवार सुबह अपनी मां और बहनों के साथ खेत से वापस आई। नल पर हाथ-मुंह धोते वक्त अचानक उसको घबहराहट होने लगी। जिस पर परिवारीजनों ने उसको पकड़ लिया। कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसकी चोटी कट गई और किशोरी चीखने के बाद बेहोश हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसको होश आया। बीसलपुर के चुर्रासकतपुर गांव निवासी भूपराम की पत्नी नीरज की सोते वक्त चोटी कट गई। बिलसंडा के गंगुआपुर निवासी आशा देवी की बुधवार देर शाम चोटी कट गई। ग्राम पैंतभोजी निवासी सोमवती (35) घर पर सफाई कर रही थी। इस बीच उनकी चोटी कट गई। ग्राम उलैहतापुर निवासी नन्हीलली (16) पुत्री बलराम मौर्य की सोते वक्त चोटी कट गई। पूरनपुर के पिपरिया दुलई गांव निवासी ज्योति (14) पुत्री सुरेश चंद्र, बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुड्डू की पत्नी सोनी, फूल मियां की पत्नी जुगनू बेगम, गांव खरदहाई निवासी रामसहाय की पत्नी बेलावती, गांव बेहटा निवासी रमेश चंद्र की पुत्री पिंकी देवी  और दियोरियाकलां के गोपालपुर निवासी राधा पत्नी श्रीराम की देर रात चोटी गई। माधोटांडा के ग्राम वीरखेड़ा निवासी करनजीत कौर पत्नी जगजीत सिंह बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अकेली थीं। इस बीच उनकी चोटी कट गई। दोपहर बाद उनका नौकर घर पहुंचा तो वह चारपाई पर बेहोश मिली। कलीनगर में रामकली की सोते वक्त रात में चोटी कट गई। इधर सुनगढ़ी क्षेत्र के इस्लाम नगर में शहनाज और इरफानशां की चोटी कटने की घटना सामने आई है। अधिकांश स्थानों पर चोटी कटने के बाद पीड़ित महिला के बेहोश होने की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें