फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कार में पकड़ी छह पेटी शराब 

Sun, 05 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कार में पकड़ी छह पेटी शराब
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने प्रेक्षक के सामने आकर रुकी एक लग्जरी कार में छह पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ ली। पुलिस ने उड़नदस्ता प्रभारी रामलखन प्रसाद की ओर से कार सवार गांव चंदुइया निवासी गुरुविंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार शाम आसाम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी के समीप रामलखन प्रसाद के नेतृत्व में उड़नदस्ता वाले चेकिंग कर रहे थे। तभी वह प्रेक्षक पहुंच गए। इस दौरान पीलीभीत की ओर से आई डिजायर कार को रोककर प्रेक्षक ने चेक करने के निर्देश दिए। देखने पर कार में छह पेटी अंग्रेजी शराब निकली। टीम प्रभारी ने बताया कि कार सवार गांव चंदुइया निवासी गुरुविंदर सिंह शराब को लेकर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इसके बाद कार और शराब कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी गई। कुछ लोग कोतवाली पहुंचकर शराब छुड़वाने की घंटों कोशिश करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें