फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर और  वार्ड ब्वॉय में मारपीट

Thu, 02 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय और वार्ड ब्वॉय गौरव सक्सेना मेें बुधवार को किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। डॉ. अभिनव ने वार्ड ब्वॉय पर कमरे में घुसकर अभद्रता करने, गाली-गलौज कर हाथापाई पर उतारू होने और देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि वार्ड ब्वॉय गौरव का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें कमरे में बुलाया और बंधक बनाकर गाली-गलौज कर पिटाई की। पुलिस ने दोनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय और वार्ड ब्वॉय गौरव सक्सेना में विवाद हो गया। विवाद पर गाली-गलौज और मारपीट हुई। पुलिस को दी तहरीर में दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज कर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। डॉ. पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्ड ब्वॉय शराब के नशे में उनके कमरे में घुसकर अभद्रता करने लगा। बाहर जाने को कहने पर हाथापाई पर उतारू हो गया और देख लेने की धमकी दी। उसने खुद सिर फोड़ लिया और पिटाई का आरोप लगाने लगा। डॉक्टर ने वार्ड ब्वॉय से जानमाल के खतरे की आशंका व्यक्त की है। वार्ड ब्वॉय पीलीभीत के मोहल्ला हाथीखाना निवासी गौरव सक्सेना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शराब के नशे में धुत्त अभिनव पांडेय ने उसे कमरे में बुलाकर गाली देते हुए जान से मारने, नौकरी से हटवाने की धमकी दी। गाली देने से मना करने पर कमरा बंद कर पीटा। सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें