फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस मोनिस हत्याकांड में पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Sun, 30 Apr 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में 21 फरवरी को हुई थी वारदात
विज्ञापन

 छह वर्षीय मासूम मोनिस की हत्या के मामले में अमरिया पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
अमरिया कसबे के निवासी छह वर्षीय मोनिस पुत्र नईम को 21 फरवरी की सुबह पड़ोस का नजीम मियां पकड़कर पास के बंद मकान में ले गया था। जहां उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।  शव की खाल उतारने के साथ ही आरोपी पर मासूम का मांस खाने को लेकर भी आरोप लगे। पब्लिक ने उसको मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद से सड़कों पर नशे के खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के साथ ही आरोपी पर रासुका के तहत शिकंजा कसने का दावा किया। इसके लिए कार्रवाई की शुरुआत भी की गई। इसको पूरा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने विवेचना कर मामले में आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया। जबकि रासुका की कार्रवाई बयानों तक सीमित रह गई। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि प्रकरण की चार्जशीट भेजी जा चुकी है। थानाध्यक्ष के तबादले को लेकर रासुका को लेकर की जा रही कार्रवाई की गति धीमी पड़ गई है। इसकी जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें