फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक से गुंडई करना पड़ा महंगा, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला के शिवनगर निवासी राजकुमार पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूरनपुर -पीलीभीत रोड पर मैजिक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पूरनपुर अड्डे पर नीरज गुप्ता अपने साथियों के साथ टाटा मैजिक चालकों से अवैध वसूली करते है। 22 अगस्त को उनकी मैजिक को आरोपियों ने रोक लिया और यूनियन के नाम पर रुपये मांगने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर मारपीट की। आसपास मौजूद अन्य मैजिक चालकों ने बीच बचाव कराया। आरोपियों ने दोबारा इस मार्ग पर आने पर मैजिक में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए यूनियन चलाने वाले दबंगों पर शिकंजा कसा। कोतवाल पूरनपुर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रेलवे स्टेशन पूरनपुर के पास के निवासी नीरज गुप्ता, मोहल्ला कायस्थान निवासी बंटी, राजू, सरवन और साधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें