फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णांगिरि से लौट रहे श्रृद्धालुओं की कार पलटी, आठ घायल

Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मां पूर्णांगिरि दरबार से दर्शन कर लौट रहे शाहजहांपुर के श्रृद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर मैदना गांव के पास खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायपलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।  शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे के निवासी विचित्र गुप्ता परिवार वालों के साथ दो कारों में सवार होकर मंगलवार शाम को उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि दरबार में दर्शन करने गए थे। बुधवार दोपहर वापस घर जाते वक्त टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास पहुंचते ही एक कार (ईको) खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक जलालाबाद निवासी गोविंद, विचित्र गुप्ता (33), शिवकुमार (34), यश (12), राजेंद्र (48), वैभव (16), शेखर (25), आशीष (40) घायल हो गए। पीछे दूसरी कार में आ रहे अन्य परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें