फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से उड़ाई 6.35 लाख की नगदी

Thu, 04 Aug 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर की एक दुकान से बुधवार रात चोरों ने गोलक का ताला तोड़कर 6.35 लाख की नगदी चुरा ली है। पुलिस ने अज्ञात चोरों  के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी जहीर अहमद ने बताया कि मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में उनकी हौजरी की दुकान है। बुधवार की रात किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और दोनों गोलकों का ताला तोड़कर उसमें रखी 6.35 लाख की नगदी निकाल ली। चोरों ने ताला पड़ोस में स्थित गली में फेंक दिया था। दुकानदार गुरुवार को सुबह जब दुकान खोलने गया तो उसे शटर में लगा ताला नहीं मिला। जहीर अहमद ने जल्दबाजी में केवल वह गोलक देखी, जिसमें डेढ़ लाख की नगदी थी। जहीर अहमद वह गोलक नहीं देख पाया, जिसमें 4.85 लाख रुपये की नगदी रखी थी। सूचना मिलने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। दुकानदार ने कोतवाली में डेढ़ लाख रुपये चोरी होने की तहरीर दे दी है। बाद में उसने पुलिस को दूसरी गोलक से भी 4.85 लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ डेढ़ लाख रुपये की नगदी चोरी होने का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें डेढ़ लाख चोरी होने का जिक्र किया गया है। जनीर अहमद को बाद में पता चला कि चोर दूसरी गोलक से भी 4.85 लाख रुपये चुरा ले गए हैं। जहीर अहमद ने पुलिस को बाद में यह बात भी बता दी है। पुलिस ने शक के आधार पर दुकान के एक नौकर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को मोबाइल पर पूरे मामले की जानकारी दी और चोरी का शीघ्र पर्दाफाश कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें