फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट मोटर साइकिल के लिए रिश्ता तोड़ा

Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बुलेट मोटर साइकिल न मिलने पर लड़के पक्ष ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि लड़की वाले दूसरी बाइक देने को तैयार थे, लेकिन लड़के वाले राजी नहीं हुए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की वालों ने थाने में लड़का पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। अकबरगंज के रहने वाले मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी हुमा परवीन की शादी का रिश्ता बाकरगंज निवासी एक युवक से तय किया था। रिश्ता तय करते समय लड़की वालों ने 75 हजार रुपये और कपड़े दिए थे। रिश्ता तय करने के काफी दिनों तक लड़के वाले टालमटोल करते रहे। इसके लिए मकान की मरम्मत कराने का बहाना बनाया गया। 10 फरवरी को घर आए लड़के व उसके परिवार वालों ने बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। इतनी महंगी गाड़ी देने में लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई। उन्होंने दूसरी बाइक देने को कहा, लेकिन इसके लिए लड़के वाले राजी नहीं हुए। उन्होंने शादी करने से साफ मना कर दिया। इस पर लड़की के पिता ने मामले की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें