फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने लॉ एंड आर्डर पर किया मंथन

Mon, 13 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उत्तराखंड और यूपी पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर कई अहम फैसले किए। इनमें बॉर्डर के इलाकों में संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पर सहमति बनी। इसके अलावा एक-दूसरे को अपराधियों एवं गुमशुदा बच्चों की सूची देकर सहयोग मांगा गया। 
विज्ञापन

रविवार को ऊधमसिंह नगर में हुई बैठक में तय हुए मुद्दों के अनुसार एसपी अनिल कुमार सिंह ने जिले के सीमांत इलाकों में सुरक्षा रणनीति लागू करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। इसके तहत अब उत्तराखंड से सटे इलाके अमरिया, मझोला, न्यूरिया, जहानाबाद की सीमा पर उत्तराखंड पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा गुमशुदा बच्चों और वांछित अपराधियों की सूची भी दी गई है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मतबूत बनाने के लिए उत्तराखंड और यूपी बार्डर से सटे जिलों के एसपी की बैठक हुई थी। इसमें अपराधों पर नियंत्रण के लिए रणनीति तय की गई है। इसी के अनुसार कार्रवाई होगी। जिले के 14 गुमशुदा बच्चों के नाम और फोटो युक्त सूची उत्तराखंड के अधिकारियों को दी गई है। ताकि बच्चों को तलाशा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें