फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शारीरिक शोषण करने वाला पकड़ा गया

Mon, 15 Feb 2016 10:54 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर छह वर्षों से युवती का यौन शोषण करने के मामले के मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घुरी पट्टी निवासी गौरव गंगवार ने छह वर्ष पूर्व अपने प्रेमजाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक यौन उत्पीड़न करता रहा। युवती और उसके घरवालों ने जब युवक, उसके घरवालों पर शादी करने का दबाव बनाया तभी उन लोगों ने पांच लाख की नगदी और एक कार की मांग युवती के घरवालों के सामने रख दी। लकड़ी पक्ष वालों ने जब यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तभी लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व युवती ने कोतवाली में गौरव के विरूद्ध दुराचार करने और उसके घर के पांच अन्य लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक जोखन सिंह ने बताया कि सोमवार को मुख्य आरोपी गौरव गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें