मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी नन्ना ने बताया कि उनकी पुत्र वधू तबस्सुम बी कमरे में रखे गैस सिलेंडर से खाना बनाने जा रही थीं। जैसे ही पुत्रवधू ने माचिस की तीली जलाई। सिलेंडर के रेग्युलेटर के पास आग धधक उठी। इससे घर में हड़कंप मच गया। शोर शराबा होने पर जब तक आसपास के लोग आते। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की उठी लपटों को देखकर लोगाें में अफरा-तफरी मच गई। लोग घर से बाहर निकल आए। इसी बीच सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज हुआ कि अगल-बगल के मकान भी हिल गए। धमाके से मकान का लिंटर व दीवार दरक गई। आग बेकाबू होने पर लोगों ने घटना की सूचना सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती। इससे पहले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन घर में रखी साढ़े आठ हजार की नगदी, टीवी, फ्रिज, अलमारी, दो तोला सोना, कपड़े, तीन मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।