फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर के युवक की हरियाणा में नहर में डूबकर मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
राोते ‌िबबिलख्‍ाते ‌िपपिरवार के लाोग
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भैंसटा जलालपुर निवासी नरेश सिंह की हरियाणा की नहर में डूब कर मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव भैंसटा जलालपुर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उनका 27 वर्षीय विवाहित पुत्र नरेश सिंह 23 नवंबर 2015 को हरियाणा के जिला बहादुरगंज के गांव जसोलखेड़ा के एक फार्म हाउस पर नौकरी करने गया था। चार अक्तूबर 2016  को वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। सूचना मिलने उसने  वहां पहुंचकर यशोदा पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई  थी। रविवार सुबह  आसपास के लोगों ने रोहतक रोड पर स्थित नहर में एक शव उतराता देखा। जानकारी होने पर फार्म हाउस मालिक भी वहां पहुंच गया। उसने शव की  शिनाख्त नरेश सिंह के रूप में की। जानकारी  होने पर रघुवीर सिंह भी पहुंच गए। रघुवीर सिंह के कहने पर यशोदा चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने  के बाद रविवार को देर शाम शव घर वालों को सौंप दिया। सोमवार को सुबह शव घर आ   गया। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। दोपहर में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नरेश सिंह नहर तक  कैसे पहुंचा और कैसे उसकी डूबकर मौत हो गई यह अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें