फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Mon, 01 May 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद 12 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी के मुताबिक वह पेमेंट लेने को निकले थे। घटना की तहरीर सुनगढ़ी थाने में दे दी गई है, लेकिन सोमवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वसुंधरा कालोनी निवासी तरुण जोतवानी की पूरनपुर रोड पर जोतवानी एजेंसी के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर वह स्कूटी पर तकादा करने बाजार में निकले। बरहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे व्यापारी सड़कर पर गिरकर घायल हो गए। तभी बदमाशों ने व्यापारी की जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। व्यापारी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित के बताए बाइक नंबर को ट्रेस किया गया है। बाइक स्वामी गजरौला क्षेत्र का रहने वाला है। उसे पकड़ने को टीम भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें