फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 33 हजार

Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजे के साथ भैंस बेचकर घर लौट रहे किसान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा दिखाकर 33 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लुटेरों को तलाशने के बजाए घटना को छिपाने में जुटी रही। ग्राम डंडिया राझे निवासी राजपाल ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने भतीजे अमन के साथ भैंस बेचने के लिए टिकरी बाजार गया था। जहां उसने अपनी भैंस 33,600 रुपये में बेच दी। वहां से चाचा-भतीजे मैजिक से देर शाम बरखेड़ा पहुंचे। यहां से पैदल अपने गांव जा रहे थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले उन्हें बाइक सवार तीन बदमाश रोक लिया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए और भाग गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाए थाने में पीड़ित से पूछताछ करती रही। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जबकि पीड़ित थाने के एक कमरे में खुद बैठे होने की बात फोन पर कह रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें