फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा

Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
Bikers abducted woman's purse
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी कालोनी निवासी सरिता देवी बृहस्पतिवार देर शाम मोहल्ला खकरा अपनी रिश्तेदारी से पैदल घर जा रहीं थी। मोहल्ला साहूकारा मदन लाल की बगिया के पास पहुंचते ही दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। उसमें डेढ़ हजार रुपये और कागजात थे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश लेकिन बदमाश भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता से मामले की जानकारी जुटाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे पूर्व ऋषिराम श्रीवास्तव, हरिओम मिश्रा व सुरेश के साथ घटना हो चुकी है। पुलिस गश्त में लापरवाही का भी आरोप लगाया। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि तहरीर न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। बाइक सवार लुटेरों को लेकर सुरागरसी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें