दियूरिया के जंगल में एक बाइक सवार से बदमाशों ने नकदी लूट ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को घेरने की कोशिश तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस फायरिंग न होने की बात कह रही है। बीसलपुर निवासी अरविंद कुमार मंगलवार को काम निपटाकर पूरनपुर से लौट रहा था। दियूरिया जंगल में पुलिया के नजदीक पहुंचते ही तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद असलहों के बल पर ढाई हजार की नकदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाने जाकर सूचना दी। इस पर दियूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। बदमाश पकड़ने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।