फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से मारपीट की लूटपाट 

Sun, 20 Aug 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाइक, आठ हजार की नकदी और जेवरात लूटे            
विज्ञापन

दयालपुर पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर हुई वारदात        
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जुटाई जानकारी        
     
माधोटांडा रोड पर दयालपुर पुलिस चौकी के सौ मीटर दूर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति से मारपीट कर लूटपाट की। चलती गाड़ी के पहिए के बीच डंडा फंसाकर पहले दंपति को गिरा दिया। इसके बाद तमंचे की बट से मारपीट कर बाइक, नकदी और जेवरात लूट लिए। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। घायल को इलाज के लिए पूरनपुर सीएचसी भर्ती कराया है। सरेशाम हुई वारदात से सुरक्षा बंदोबस्त पर सवालिया निशान लग गया है।        
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभयपुर जमीना रूदपुर निवासी रामसागर रविवार देर शाम पत्नी मंजूदेवी के साथ बाइक से अपनी ससुराल जमुनिया गांव जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर दयालपुर पुलिस चौकी से सौ मीटर पहले बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनको निशाने पर ले लिया। दंपति की चलती बाइक के पहिए में बदमाशों ने डंडा फंसा दिया। जिससे बाइक गिर गई। दंपति संभल पाते  इससे पहले ही एक बदमाश ने तमंचे की बट से रामसागर पर वार कर घायल कर दिया। रामसागर की जमकर पिटाई की गई। अन्य दो बदमाश असलहों के बल पर लूटपाट करते रहे। बदमाश दंपति से अपाचे बाइक, आठ हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र लूटकर पीलीभीत की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दंपति को अपने साथ पहले माधोटांडा लाए। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी पूरनपुर भर्ती कराया। खास बात रही कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटित वारदात के बाद भी चौकी पुलिस अंजान बनी रही। माधोटांडा इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कराई जा रही है। मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की पांच बाइक बरामद
पीलीभीत। लंबे समय से आटो लिफ्टर की तलाश में जुटी सुनगढ़ी पुलिस को रविवार को सफलता मिल गई। मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने भिकारीपुर निवासी जुएब पुत्र भूरा को धर दबोचा। जबकि उसका साथी न्यूरिया के गुलड़िया गांव निवासी मुजीब उर्फ गुड्डू टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर आटो लिफ्टर है। इनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें