तमंचे के बल पर गांव सबलपुर निवासी बलराम कृष्ण की पिटाई कर बाइक लूट ली गई। पीड़ित ने एक लुटेेरे को पहचान लिया। उसने गांव कुर्रैया निवासी पलविंदर सिंह और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना सोमवार शाम की है। गांव सबलपुर निवासी बलराम कृष्ण ने बताया कि वह गांव से बाइक पर जलुआपुर जा रहा था। वह रास्ते में जंगल के समीप लघु शंका को रुका। तभी वहां पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचा के बल पर उसे घेर लिया गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और बाइक लूटकर ले गए। बलराम कृष्ण ने बताया कि लूटपाट करने वाले बदमाशों में एक को उसने पहचान लिया, जो गांव कुर्रैया निवासी पलविंदर सिंह है। कोतवाली पुलिस ने बलराम कृष्ण की ओर से पलविंदर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।