खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में मोहल्ला करीमगंज निवासी गफ्फार की पिटाई कर दी गई।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी निवासी गफ्फार अली ने बताया कि गांव टंडोला निवासी नाजिर अली आदि ने उसके खेत की मेड़ तोड़ दी थी। वह जब खेत पर गया तो उसे जानकारी हुई। वापस घर लौटते समय नाजिर अली रास्ते में मिल गया। उसके विरोध करने पर नाजिर ने खालिद अली, शाहिद अली, माजिद अली के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से चारों आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर गांव लाह निवासी सुरेश की बेटी संजू को मामूली कहासुनी पर गांव के भूपेंद्र और रामनिवास ने पीट दिया। पुलिस ने सुरेश की पत्नी रामबेटी की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव कुल्हागाढ़ा निवासी तेजराम की गांव भगवंतापुर निवासी ओमप्रकाश, झम्मन लाल, बाबूराम, धर्मेंद्र ने पिटाई कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घुंघचाई। गांव सिमरा ता. घुंघचाई निवासी रामनिवास ने बताया कि उनके खेत की मेड़ पड़ोसियों ने तोड़ दी थी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग की, लेकिन वह बच गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर तहरीर घुंघचाई पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।