फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था बदलने की रंजिश में बाबा को गोली मारी

Sun, 18 Jun 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 फरीदपुर डेरा जोगेंद्र सिंह कीरतपुर में तैनात बाबा नरेंद्र सिंह को देर शाम गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने का आरोप एक दूसरे बाबा पर लगा है। हमले के पीछे संस्था छोड़ने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घायल ने बताया कि वह पहले सुखविंदर सिंह साहिब गुरुद्वारा रुरिया सलीमपुर में थे। कुछ दिन पहले ही उसे छोड़ दिया। इसी बात को लेकर वहां के एक बाबा रंजिश रख रहे थे। रविवार शाम वह काम से रुरिया सलीमपुर गये थे। वहां से शाम को लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें आरोपी बाबा ने रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी पूरनपुर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें